Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मोटरसाईकिल चोरी करने वाली गैंग का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मोटरसाईकिल चोरी करने वाली गैंग का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतनलाल भार्गव व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना बाबूलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ पुलिस थाना अजीतगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मंगलवार को मोटरसाईकिल चोरी करने वाली गैंग के सदस्य अशोक कुमार पुत्र मंगल चंद जाट निवासी लाम्बा की ढाणी हाल करड़का पुलिस थाना थोई जिला सीकर को गिरफ्तार किया गया ।चोरी की मोटरसाईकिल थाना हाजा के मु.न. 31/23 धारा 379 भादस पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर में वांछित थी।मोटरसाईकिल को पूर्व में आरोपी विजय सैनी से बरामद किया जा चुका है।आरोपी अशोक लाम्बा से गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में गहनता से अनुसंधान जारी है।अजीतगढ़ थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि दिनांक 21-01-2023 को

परिवादी जितेन्द्र कुमार पुत्र फूलचंद सामोता निवासी त्रिलोकपुरा पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी प्रार्थी की मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 23 एसएस 6120 दिनांक 20-01-2023 को सिहोड़ी गांव से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा ली गई। आदि रिपोर्ट पर मु.न.31/23 धारा 379 भादस पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।