Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिले की प्रभारी सचिव ने जीणमाताजी व खाटूश्यामजी में किये दर्शन

जिले की प्रभारी सचिव ने जीणमाताजी व खाटूश्यामजी में किये दर्शन

सीकर, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने बुधवार को जीणमाताजी व खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन कर देश—प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जीणमाताजी में मंदिर पुजारी दीपक पाराशर ने मंदिर में पूजा करवाई। इसी प्रकार खाटूश्यामजी मंदिर में श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने प्रभारी सचिव को पूजा दर्शन करवाकर श्याम दुपट्टा ओढाकर प्रतिक चिन्ह भैंट किया। इस दौरान दांतारामगढ़ उपखण्ड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर सहित श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur