Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सेक्टर ऑफिसर चुनाव प्रशिक्षण में रहे अनुपस्थित

सेक्टर ऑफिसर चुनाव प्रशिक्षण में रहे अनुपस्थित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सौरभ स्वामी ने निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 सितम्बर 2023 को नियुक्त सैक्टर ऑफिसर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सैक्टर ऑफिसर इंद्राज सिंह महला प्रधानाचार्य, पंडित बद्रीप्रसाद महर्षि राज. सीनीयर सैकण्डरी स्कूल अलफसर सीकर,राकेश कुमार सहायक अभियन्ता कार्यालय सहायक अभियंता सिविल आरवीपीएन सीकर,नन्द किशोर वर्मा अधिशाषी अभियन्ता,कार्यालय अविविनिलि सतर्कता सीकर सोहन लाल सैनी, सहायक अभियंता कार्यालय सहायक अभियंता टीएण्डसी आरवीपीएन सीकर को चुनाव प्रशिक्षण में बिना किसी पूर्व अनुमति, सूचना के अनुपस्थित रहने एवं चुनाव निर्देशों की अवहेलना व कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावें। इससे पूर्व अपना स्पष्टीकरण जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर को व्यक्तिश:प्रस्तुत करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur