Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में सुरक्षा गार्ड भर्ती कैंप, 155 युवाओं में से 55 चयनित

,

सीकर में सुरक्षा गार्ड भर्ती कैंप, 155 युवाओं में से 55 चयनित

Sikar News (सीकर समाचार) : सीकर में सुरक्षा गार्ड भर्ती कैंप, 155 युवाओं में से 55 चयनित

सीकर, जिला रोजगार कार्यालय सीकर एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा व कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

पहले दिन 155 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

सहायक निदेशक जिला रोजगार कार्यालय सीकर राकेश खर्रा ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को आयोजित शिविर में खंडेला एवं धोद क्षेत्र के कुल 155 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक मापदंडों के आधार पर 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

नीमच से आए भर्ती अधिकारी

चयन प्रक्रिया नीमच (मध्यप्रदेश) से आए भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह एवं सहायक भर्ती अधिकारी संतोष जाट द्वारा संपन्न कराई गई। चयनित युवाओं में सुरक्षा सेवाओं को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

इन तारीखों को होंगे आगामी भर्ती शिविर

जिला रोजगार कार्यालय सीकर में भर्ती शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे

  • 28 जनवरी 2026: नीमकाथाना व पाटन

  • 2 फरवरी 2026: दांतारामगढ़ व पलसाना

  • 3 फरवरी 2026: श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़

  • 4 फरवरी 2026: पलसाना व पाटन

  • 5 फरवरी 2026: लक्ष्मणगढ़ व नेछवा

  • 6 फरवरी 2026: सीकर एवं अन्य जिलों के अभ्यर्थी

युवाओं से अपील

जिला रोजगार कार्यालय ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें और रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur