सीकर, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला रसद अधिकारी, सीकर के निर्देशानुसार व्यावसायिक दुरूपयोग एवं अनाधिकृत कार्यों में उपयोग करने की रोकथाम के लिए गठित प्रवर्तन स्टाफ की टीम द्वारा आकस्मिक जांच की गई जिसमें प्रवर्तन स्टाफ की टीम द्वारा पिपराली रोड स्थित विभिन्न हॉस्टल एवं सीएससी केन्द्रो से कुल 13 घरेलू गैस सिलेण्डरो को भोजन एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाने के लिये अनाधिकृत एवं असुरक्षित तरीके से प्रयोग में लिये जाने व द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति संबंधी उपबंधो का स्पष्ट उल्लंघन किए जाने पर मौके पर ही 13 घरेलू सिलेण्डरो को जब्त करने की कार्यवाही की गई। जिला रसद अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही पूरे जिले में की जावेगी । इस दौरान टीम में प्रवर्तन निरीक्षक अंशु तिवाडी, सुनील घायल एवं सुनीता वर्मा शामिल रहें।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विभिन्न हॉस्टल एवं सीएससी केन्द्रो से 13 घरेलू सिलेंडरों को किया जब्त
विभिन्न हॉस्टल एवं सीएससी केन्द्रो से 13 घरेलू सिलेंडरों को किया जब्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।