Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: 2 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा खाद्य सुरक्षा लाभ

Sikar News: 2 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा खाद्य सुरक्षा लाभ

Sikar News (सीकर समाचार) : Sikar News: खाद्य सुरक्षा योजना गिव अप अभियान: 2.14 लाख ने छोड़ा लाभ

सीकर जिले में गिव अप अभियान से अपात्र व्यक्तियों को नोटिस जारी

सीकर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाए, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

खाद्य सुरक्षा योजना के लिए अपात्रता मापदंड

जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि परिवार जिसमें:

  • कोई आयकर दाता हो,
  • किसी सरकारी/अर्द्धसरकारी/स्वायत्तशासी संस्थाओं में कर्मचारी हो,
  • वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख रुपये से अधिक हो,
  • किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो (ट्रैक्टर आदि व्यवसायिक उपयोग वाले वाहन को छोड़कर),

वे निष्कासन सूची में शामिल होंगे।

स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ने वाले

राज्य स्तर पर 1 नवम्बर 2024 से शुरू गिव अप अभियान में अब तक 48,87,000 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा।
सीकर जिले में 2,07,330 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ा।

अपात्र लोगों को नोटिस और वसूली कार्रवाई

गिव अप अभियान में सीकर जिले के 1,006 अपात्र लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इनसे वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर खाद्य विभाग के प्रवर्तन अधिकारी और निरीक्षक औचक निरीक्षण करेंगे। अपात्र व्यक्तियों की सूची तैयार कर नोटिस और वसूली संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

चार पहिया वाहन डाटा से तैयारी

खाद्य विभाग शीघ्र ही परिवहन विभाग से चार पहिया वाहन स्वामियों का डाटा संकलित कर अपात्र व्यक्तियों को नोटिस जारी करेगा। इसके बाद वसूली की कार्रवाई तेज़ी से की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur