Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : 19 सितम्बर तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : 19 सितम्बर तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

सीकर, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की अतिमहत्वपूर्ण योजना वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2024″ का संचालन प्रारंभ हो चुका है। विभाग द्वारा जारी योजना देवस्थान विभाग की बेवसाईट पर देखी जा सकती है। चरणबद्ध क्रियान्विति के तहत विभाग द्वारा अपनी वेवसाईट https://devasthan.rajasthan.gov.in पर 04 सितम्बर 2024 से 19 सितम्बर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। विभाग द्वारा इस वर्ष 30 हजार यात्री रेल मार्ग एवं 6 हजार यात्री हवाई जहाज से कुल 36 हजार यात्रियों को यात्रा कराये जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि योजना के चरणबद्ध क्रियान्वयन की अगली कड़ी में सितम्बर माह के अंत तक प्रत्येक जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी से मुख्य, प्रतिक्षारत एवं अतिरिक्त प्रतिक्षारत आवेदकों का चयन किया जाना है। चयन पश्चात आगामी माह में चयनित यात्रियों की यात्राएं प्रारंभ की जावेगी।

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वें संबंधित उपखण्ड अधिकारियों, तहसील, पंचायत समिति एवं ग्राम स्तर पर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करवाना सुनिश्चित करें ताकि अधिकाधिक पात्र लोगो को इस योजना का लाभ मिल सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur