Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मॉर्निंग वॉक पर जा रहे सेठ और मुनीम की साइकिल को कार ने मारी टक्कर

मॉर्निंग वॉक पर जा रहे सेठ और मुनीम की साइकिल को कार ने मारी टक्कर

मुनीम की मौत, गंभीर घायल सेठ सीकर रैफर

फतेहपुर, बुधवार सुबह साइकिल पर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे सेठ और मुनीम को कार ने टक्कर मार दी जिसमे मुनीम की मौत हो गई। कोतवाली थाने मे सिपाही सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 5 बजे जयपुर बीकानेर हाईवे पर सिनेमा हॉल के सामने दो लोग साइकिल पर मॉर्निंग पर जा रहे थे तभी हरियाणा की ओर से सीकर की ओर जा रही अल्टो कार ने साइकिल को टक्कर मार दी जिस कारण साइकिल सवार गणेश पुत्र रावतमाल उम्र 34 साल निवासी वार्ड नंबर 15 फतेहपुर,मनोज उर्फ लड्डू फतेहपुर गंभीर घायल हो गए जिन्हें कस्बे के राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर लाया जहां डॉक्टर ने गणेश भार्गव को मृत घोषित कर दिया तो वही मनोज को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सीकर रैफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार साइकिल और कार चालक को थाने ले आई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur