Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शादी समारोह को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद बदला खुनी संघर्ष में

शादी समारोह को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद बदला खुनी संघर्ष में

सीकर में

सीकर में शादी समारोह को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद कुछ देर में ही खून संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें इरफान नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार सोमवार को जगमालपुरा रोड पर दो पक्षों के झगड़े में हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक इरफान को एसके अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक इरफान और इब्राहम पक्ष के बीच कुछ दिन पहले शादी समारोह को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर ही आज इब्राहिम और इरफान के बीच फिर से मारपीट हो गई। जिसमें इब्राहिम और उसके साथियों ने इरफान पर चाकू से वार कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल होने पर नजदीकी लोग उसे एसके अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur