Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शर्मा राजस्थान गौरवश्री सम्मान से सम्मानित

शर्मा राजस्थान गौरवश्री सम्मान से सम्मानित

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] उमाड़ा निवासी मुरारी लाल शर्मा को राजस्थान गौरव से सम्मान से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान स्वराज भारत द्वारा सालासर में आयोजित सम्मान समारोह में दिया गया। सालासर बालाजी धाम मंदिर के महंत विष्णु दत्त द्वारा मुरारी शर्मा को राजस्थान गौरवश्री सम्मान से सम्मानित किया गया l मुरारी शर्मा को कोरोना काल में किए गए सामाजिक सेवा कार्यों, गरीब बच्चों की निशुल्क शिक्षा व्यवस्था, जरूरतमंदों को ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से ब्लड की व्यवस्था करवाने सहित, समाज हित के मुद्दों पर आंदोलनों के माध्यम से आवाज उठाकर समाज को जागृत करने के कार्यों को देखते हुए इस सम्मान के लिए चुना गया। शर्मा को सम्मान मिलने पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने मुरारी शर्मा को बधाई देने के साथ ही ईश्वर से कामना की है की आगे भी समाज के कार्य इसी लग्न के साथ निरंतर करते रहेंगे l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur