Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शेखावाटी हस्तशिल्प मेले का आगाज कल

शेखावाटी हस्तशिल्प मेले का आगाज कल

सीकर, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग ने बताया कि अर्बन हाट सीकर में 17 मार्च से 26 मार्च 2025 तक शेखावाटी हस्तशिल्प मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की मेले में सीकर, जयपुर, अजमेर, नागौर सहित अन्य जिलों के हस्तशिल्पयों एवं उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों जैसे अजमेर की पैटिंग, पौटरी, मसाले, सांगानेरी प्रिंट, पेपरमेशी वर्क, कोटा डोरिया की साड़ी, शेखावाटी मोजड़ी व बंधेज उत्पादों आदि का विक्रय किया जायेगा, जिससे मेले के आयोजन से हस्तशिल्पयों को अपने उत्पादों के लिए बाजार मिलता है।

मेले को रोचक एवं आकर्षक बनाने के लिए 17 मार्च से 26 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें,जिसमें लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, स्कूली छात्रों का दौरा, 89.6 एफएम सीकर द्वारा प्रसारण, विभागीय योजनाओं से संबंधित वर्कशोप का आयोजन, बीआरयूपीवाई व औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन, फोटो प्रर्दशनी व राजस्थान के मशहूर राजस्थानी सिंगर अनुज चितलांगिया का प्रदर्शन आदि का आयोजन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur