Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शिव भगवान नागा संयोजक पद पर नियुक्त

शिव भगवान नागा संयोजक पद पर नियुक्त

सीकर, शांति एवं अंहिसा निदेशालय जयपुर राजस्थान के निदेशक मनीष कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर प्रदेश के 33 जिलों में संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। आदेशानुसार जिला शांति एवं अंहिसा प्रकोष्ठ सीकर के संयोजक पद पर शिव भगवान नागा व सहसंयोजक राजेन्द्र प्रसाद सैनी को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि शिवभगवान नागा के जिला शांति एवं अंहिसा प्रकोष्ठ के जिले में बेहतर कार्यो के क्रियान्वयन एवं राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनुमोदित इस प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य महात्मा गाँधी के विचारों को आम जन तक पहुँचाने के लिए व सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur