Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लोसल में शिव, राम, हनुमान यज्ञ और कलश यात्रा शुरू

लोसल में शिव, राम, हनुमान यज्ञ और कलश यात्रा शुरू

लोसल (सीकर)ओम प्रकाश सैनी – बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर में आज से श्री शिव, राम, हनुमान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
यह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आध्यात्मिक उन्नति और जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।


तुलसी तिरंगा कलश यात्रा से शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह तुलसी तिरंगा कलश यात्रा से हुई। यात्रा डीजे की धुन पर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया।


संतों के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम

यह आयोजन श्री बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में संतों के सानिध्य में हो रहा है।
कलश यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में मंडप पूजन, शिव पूजन और अग्नि स्थापना की गई।


15 अगस्त को पूर्णाहुति

यज्ञाचार्य पं. कमलेश जोशी ने बताया कि 15 अगस्त तक रोजाना सपाद लक्ष पार्थिव शिवलिंग पूजन, अभिषेक और हवन होंगे।
शुक्रवार को हवन पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।