Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / चुनाव संबधी वाट्सएप ग्रुप में कर्तव्य के प्रतिकूल मैसेज प्रसारित करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

चुनाव संबधी वाट्सएप ग्रुप में कर्तव्य के प्रतिकूल मैसेज प्रसारित करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 में नियुक्त माइक्रो पर्यवेक्षक अरुण कुमार मीना, बैंक ऑफ़ बड़ोदा लक्ष्मणगढ़ को माइक्रो पर्यवेक्षक के कार्य सम्पादनार्थ एवं सूचना के आदान-प्रदान के लिए बनाये गए वाट्सएप ग्रुप में भ्रामक एवं निर्वाचन के प्रति अपने पद के कर्तव्य के प्रतिकूल मैसेज प्रसारित किये है, जिससे निर्वाचन विभाग की छवि एवं गरिमा धूमिल हुई है, जो मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्देश दिए है कि आप इस संबंध मे अपना स्पष्टीकरण 3 दिवस में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष व्यक्तिशः उपस्थित होकर प्रस्तुत करें अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur