Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सैक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने 8 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी

सैक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने 8 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी

विधानसभा आम चुनाव 2023

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को दांतारामगढ़ व खण्डेला के लिए नियुक्त सैक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जिसमें हंसराज अधीक्षण अभियन्ता ग्रामीण एवीएनएल सीकर,कानाराम सहायक उपनिरीक्षक थाना जीणमाता, हैडकांस्टेबल रामगोपाल थाना खाटूश्यामजी, रामेश्वर लाल थाना जीणमाता, सांवरमल थाना रानोली, सुरेश कुमार थाना उद्योग नगर सीकर, सुण्डाराम थाना नीमकाथाना शहर, गजानंद वृत कार्यालय खण्डेला को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहकर दिये गये निर्देशों की अवहेलना की गई एवं चुनाव कार्य के प्रति उदासीनता बरती गई। इस कृत्य के लिए आपके विरूद्ध लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावे इससे पूर्व आप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष व्यक्तिश: उपस्थित होकर अविलम्ब अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur