Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्री गुरु चरण सरोज रज निज मन मुकरु सुधारी …. से गूंजा पंडाल

,

श्री गुरु चरण सरोज रज निज मन मुकरु सुधारी …. से गूंजा पंडाल

51 हजार हनुमान चालीसा पाठ महानुष्ठान

खंडेला [अरविन्द कुमार] सीकर जिले के खण्डेला कस्बे में पलसाना रोड पर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में करमेति बाई गौ सेवा समिति के तत्वावधान में आज मंगलवार को 51 हजार हनुमान चालीसा पाठ महाअनुष्ठान कार्यक्रम की शुरुआत की गईं कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहेगा। कार्यक्रम को गायों को हरा चारा, गुड़ और दलिया खिलाकर गौ सवामनी के साथ शुरू किया गया । उसके पश्चात भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना कर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में भारत का नक्शा और बर्फनुमा शिवलिंग भी तैयार किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। करमेति बाई गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता कैलाशी अनिल अग्रवाल, श्यामसुंदर गोयल,पवन खेड़ी ने जानकरी देते हुए बताया कि हनुमान चालीसा महाअनुष्ठान कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे गौ सवामनी के साथ की गई उसके बाद पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा पाठों को शुरू किया गया यह कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहेगा। । कार्यक्रम में प्रतिव्यक्ति द्वारा 108 हनुमान चालीसा के पाठ किये जाएंगे और सर्दी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की गई है। कार्यक्रम में समिति के कार्यकर्ताओं सहित कस्बेवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। हनुमान चालीसा पाठ महाअनुष्ठान कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित है। साथ ही कहा कि करमेति बाई गौ सेवा समिति वही नो वर्षो से यह कार्यक्रम आयोजित करवा रही हैं। इस बार यह कार्यक्रम को बड़े स्तर पर किया गया। और व्यक्ति को देशभक्ति, गौसेवा, भगवान की भक्ति का नशा करना चाहिए। नववर्ष पर इसी सोच से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कि युवा पीढ़ी गलत दिशा की ओर ना जाकर ऐसे कार्यक्रमों में भाग ले सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur