Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्रीराम धुन महोत्सव का कलश यात्रा निकालकर किया शुभारम्भ

,

श्रीराम धुन महोत्सव का कलश यात्रा निकालकर किया शुभारम्भ

ग्राम समृद्धि के लिए

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] दांता कस्बे के श्री नलापति बालाजी धाम में आज सोमवार से ग्राम समृद्धि के लिए श्रीराम धुन महोत्सव का शुभारम्भ कलश यात्रा निकालकर किया गया। सोमवार को सुबह सीतारामजी के मन्दिर से कलश यात्रा रवाना हुई। जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री नलापति बालाजी मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां महिलाओं ने बालाजी को कलश अर्पण कर मनौतियां मांगी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद श्रीराम धुन प्रारंभ हुई, जो एक माह तक लगातार चलेगी। इस अवसर पर काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। श्री नलापति बालाजी धाम विकास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एक माह तक चलने वाली रामधुन का समापन 17 जुलाई को बालाजी के रुद्राभिषेक महाआरती एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। 17 जुलाई को दोपहर 1:15 बजे बालाजी का रुद्राभिषेक एवं महाआरती की जाएगी। दोपहर 3:15 बजे से विशाल महाप्रसाद भण्डारा होगा। वहीं रात्रि 8:15 बजे से भजन कीर्तन होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur