Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्रीमाधोपुर कस्बे में रंगोली फैशन पर अचानक से लगी आग

,

श्रीमाधोपुर कस्बे में रंगोली फैशन पर अचानक से लगी आग

लाखों का सामान जलकर स्वाहा

श्रीमाधोपुर, [महेंद्र खडोलिया ] कस्बे के सुरानी बाजार स्थित रंगोली फैशन नामक प्रतिष्ठान पर आज अचानक से आग लग गई हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। अचानक से लगी आग को देखकर कपड़े की दुकान के मालिक राजेंद्र मऊ बेसुध होकर गिर पड़े। सूचित करने पर आग बुझाने के लिए तीन दमकल, एक जेसीबी व तीन – चार टैंकर पानी के घटनास्थल पर पहुंचे और लगभग 2 घंटे से भी ज्यादा की मश्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि दुकान में लाखो रुपयों का सामान रखा हुआ था जो कि आग लगने से स्वाह हो गया। जैसे ही कस्बे के लोगो को आग लगने की सुचना लगी घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur