Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्रीमाधोपुर में धुंध से जनजीवन प्रभावित

,

श्रीमाधोपुर में धुंध से जनजीवन प्रभावित

श्रीमाधोपुर  [ महेंद्र खडोलिया ]कस्बे एवं आसपास के इलाकों में आज प्रात: गहरी धुंध पडऩे से जनजीवन पर असर दिखाई दिया। सुबह जब लोग उठे तो चारों तरफ गहरी धुंध देखी गई। सुबह गहरी धुंध आसमान में होने के कारण इसका यातायात पर भी असर दिखाई दिया तथा सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों को हैड लाइट जला कर सफर करना पड़ा। वहीं चालकों के अनुसार गहरी धुंध के कारण वाहनो की गति भी कम रही। सुबह के समय सर्दी एवं धुंध होने के कारण अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहनने हुए तथा अलाव तपते नजर आए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur