राजपत्रित अवकाश के दिन प्रात 9 से 11 बजे तक रहेगा
सीकर श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कालेज अधीक्षक डॉक्टर अशोक चौधरी ने बताया कि श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज सीकर एवं संबद्ध चिकित्सालयो (श्री कल्याण राजकीय चिकित्सालय,एमसीएच विंग, यूएचटीसी शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र (कायस्थ नगर डिस्पेंसरी नंबर 2 सीकर) का ओपीडी समय निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 30 सितम्बर 2025 तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजपत्रित अवकाश के दिन प्रातः 9 से 11 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि राजकीय डिस्पेंसरी नंबर 1, पुलिस लाईन सीकर एक अप्रैल से 30 सितम्बर 2025 तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजपत्रित अवकाश के दिन प्रात 9 से 11 बजे तक रहेगा।





