Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्री शनि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ समारोह 27 से

,

श्री शनि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ समारोह 27 से

खाचरियावास के वार्ड नं. 2 में

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] खाचरियावास के वार्ड नं. 2 में नवनिर्मित श्री शनि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ समारोह का आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी कुशाल गिरी महाराज, विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर, संत प्रकाशदास महाराज, संत भरतरामदास महाराज, संत खंडेश्वरदास महाराज के सानिध्य में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के इस आयोजन में 108 जोडे श्री शनि महायज्ञ में आहुति देंगे एवं कलश यात्रा में 1100 महिलाएं भाग लेगी। समारोह के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाली भजन संध्या में राजस्थान के सुप्रसिद्ध गौ ऋषि संत प्रकाशदास महाराज भजनों की शानदार प्रस्तुति देंगे। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में कुली, खाचरियावास, चक उमाड़ा, गोपीनाथ पुरा, रामजीपुरा, श्यामपुरा, दांतारामगढ़ आदि क्षेत्र से भक्त लोग भाग लेंगे। समिति सदस्य तुलसीराम सोनी ने बताया कि यज्ञ आचार्य पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री खाचरियावास के सानिध्य में होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur