Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्रीमाधोपुर में हुई बारिश ने ग्रामीण अंचलो को भिगोया

श्रीमाधोपुर में हुई बारिश ने ग्रामीण अंचलो को भिगोया

कस्बे में अलसुबह हुई बरसात ने कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचल को भिगो दिया। अचानक हुई बरसात से लोगों को नींद से जगा कर छतों पर रखे सामान को संभालने पर मजबूर कर दिया तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचल में किसानों के चेहरे खिल उठे। विदित है कि कुछ दिनों पहले अंचल में ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी थी तो वहीं इस बरसात ने किसानों को अमृत प्रदान किया। कस्बे में जहां कीचड़ से कस्बेवासियों को रूबरू होना पड़ा तो वहीं विद्यालय जाने वाले बच्चों को देरी हुई। इन दिनों कॉलेज की परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज में जाने वाले बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur