Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्रीमाधोपुर में उपखंड अधिकारी को सोंपा ज्ञापन

श्रीमाधोपुर में उपखंड अधिकारी को सोंपा ज्ञापन

कस्बे के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं महाविद्यालय संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से उपखंड अधिकारी ब्रह्म लाल जाट को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि चौमू और टोंक में भारतीय नव वर्ष रैली पर अचानक हुए योजनाबद्ध पथराव एवं जानलेवा हमले के दोषियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने चेतावनी देते हुए शीघ्रातिशीघ्र उक्त असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर विशाल आंदोलन के चेतावनी दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur