Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्रीमाधोपुर में युग पुरुष को किया नमन

श्रीमाधोपुर में युग पुरुष को किया नमन

श्रीमाधोपुर [महेंद्र खडोलिया ] रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज सदस्यों द्वारा युग पुरुष को नमन किया गया। सह प्रांतपाल डा.माधव सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के एक मात्र ऐसे नेता थे जो अपनी पार्टी में समान रूप से सम्मानीय रहे थे। जो देश के सफल प्रधानमंत्रियों में से एक है । क्लब के दिलीप सिंह, शांति लाल सोनी, पुरषोतम शर्मा ने युग पुरुष पर कविता के माध्यम से व रामजीलाल शर्मा ,बाबूलाल शर्मा ने इनके जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि देने वालों में सत्यनारायण खांडल, नागेश शर्मा कोटडी, मुकेश कुमार शर्मा, फतेहचंद सोनी, मनोज चोटिया हांसपुर, उमेश चुलेट आदि कई लोग मौजूद थे। वहीं आज कस्बे की महेश्वरी धर्मशाला में विधायक झाबर सिंह खर्रा हांसपुर सरपंच मोहनलाल सैनी, जोरावरनगर सरपंच बनवारीलाल यादव, भामाशाह मालाराम जादूगर, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष शयाम चौधरी ,राधेशयाम नांलका, लक्ष्मीनारायण शर्मा, नागर मल लोकनाथका मुकेश शर्मा ,भाजपा शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, जगदीशप्रसाद महर्षि, अमित नाणका जोशी सहित सैकड़ों लोगों ने युग पुरुष को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur