Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्रीमाधोपुर विप्र सेना ने राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी का सीकर में किया स्वागत

श्रीमाधोपुर विप्र सेना ने राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी का सीकर में किया स्वागत

प्रमुख कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] शुक्रवार शाम पांच बजे प्रधान जी का जाव रानी सती रोड सीकर में ब्राह्मण महापंचायत की ऐतिहासिक सफलता के बाद विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी के सीकर आगमन पर श्रीमाधोपुर के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व प्रधान मख्खन लाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोने का काम कर तिवाड़ी जी ने अनूठा उदाहरण इतिहास को दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गोविंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण महापंचायत समाज की नई पीढ़ी की दशा और दिशा के लिए संजीवनी है तथा देश दुनिया को सकारात्मक सोच से समभाव बनाए रखने का संदेश देती है। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य मालीराम बोहरा लिसा डिया, प्रतिनिधि घनश्याम शर्मा सांवलपुरा तंवरान,श्रीमाधोपुर विप्र सेना के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विमल इंदौरिया अजीतगढ़,राजेंद्र शर्मा, सांवलपुरा संभागीय प्रभारी दिलीप राष्ट्रवादी,श्रीमाधोपुर नगर पालिका अध्यक्ष हरि नारायण महंत, पुरुषोत्तम मटोलिया कंचनपुर,संजय लोकानाथका,सत्यनारायण खंडल श्रीमाधोपुर उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur