Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सुभाष महरिया एवं नंदकिशोर महरिया को मातृ शोक,अंतिम संस्कार कल

सुभाष महरिया एवं नंदकिशोर महरिया को मातृ शोक,अंतिम संस्कार कल

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया व फतेहपुर विधायक नन्दकिशोर महरिया की माता शांति देवी का आज शनिवार को निधन हो गया। शांति देवी 83 वर्ष की थी। गुरूवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें जयपुर के इटर्नल हार्ट केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हे वेंटीलेटर पर ले लिया गया। उनके अस्वस्थ होने की खबर सुनकर काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे । शनिवार को अस्पताल में ही उन्होने अंतिम सांस ली। शांति देवी पत्नी बृजमोहन महरिया अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। उनका बड़े पुत्र सुभाष महरिया सीकर लोकसभा से तीन दफा सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं वे केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उनका छोटे पुत्र नन्द किशोर महरिया वर्तमान में फतेहपुर से विधायक है। तीन पौत्र विनित महरिया, प्रतीक महरिया व सिद्धार्थ महरिया व्यवसायी हैं। उनके मझले पुत्र सुधीर महरिया की 1988 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सुधीर महरिया राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी थे। उनके पति बृजमोहन महरिया का 2009 में निधन हो गया था। शांति देवी का अंतिम संस्कार कल रविवार सुबह दस बजे उनके पैतृक गांव कूदन में होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur