Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्याम मंदिर सत्संग समिति की ओर से महिला भक्ति संगीत समारोह

,

श्याम मंदिर सत्संग समिति की ओर से महिला भक्ति संगीत समारोह

सीकर की  श्याम मंदिर सत्संग समिति की ओर से शहर के पुराने दूजोद गेट स्थित श्याम मंदिर में गुरूवार को 287वां महिला भक्ति संगीत समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह से मनाया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और भजनों की प्रस्तुतियां दी। समिति के मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, संतोष अग्रवाल, शकुन्तला कानोडिय़ा, तारा पंवार, सत्यभामा सैनी, संतोष खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रही। वहीं रात्रि में अखण्ड ज्योति के साथ जागरण का भी आयोजन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur