Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्याम के दीवाने ग्रुप ने मनाया गणगौर उत्सव

श्याम के दीवाने ग्रुप ने मनाया गणगौर उत्सव

सीकर, श्याम के दीवाने ग्रुप की महिलाओं ने गणगौर उत्सव राधाकिशनपुरा स्थित रामलखन निवास संतोष चिरानिया के निवास स्थान पर बड़ी धूमधाम से मनाया। गणगौर राजस्थान का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। किरण चिरानिया ने बताया कि इस गणगौर उत्सव का आयोजन व सजावट सभी महिलाओं द्वारा की गई।जिसमें लाल कलर की थीम और फूलों का डेकोरेशन किया गया है। सीमा चिरानिया ने बताया कि इसमें खूब धमाल मस्ती की गई,गेम्स खेलें,सेल्फी प्वाइंट पर सभी ने नए-नए अंदाज में फोटो खिंचवाई। सभी ने भरपूर आनंद लिया। गेम्स गणगौर की थीम पर रखे गए थे,जिसमें लकी मेहंदी कोन,क्विज कांटेस्ट,म्यूजिकल गेम,डांस गेम आदि प्रमुख रहे।सभी महिलाएं मेहंदी के हाथों के साथ सोलह सिंगार किए हुए बहुत ही सुंदर लग रही थी। इसमें नई पीढ़ी को गणगौर के त्योंहार का महत्व और यह पर्व क्यों मनाया जाता है,बताया गया ताकि हमारी संस्कृति उत्तरोत्तर प्रगति करते रहे,और इसमें छुपे हुए खजाने का नवपीढी को पता रहे। यह उत्सव बनाने का मुख्य उद्देश्य यही था कि धीरे-धीरे पाश्चात्य संस्कृति आने से जिस तरह हमारी संस्कृति विलुप्त हो रही है, उसको संजोए रखने के लिए,इसमें कुछ नया जोड़ते हुए,यह गणगौर उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर विमला देवी चिरानिया,निमिषा चिरानिया,किरण चिरानिया,सीमा चिरानिया,मेघा अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल,उषा अग्रवाल,अंजू अग्रवाल,स्नेहा खेतान,ईशा मित्तल,रीना अग्रवाल,मधु अग्रवाल,इशू अग्रवाल,मंजू अग्रवाल,सुमन अग्रवाल,प्रीति पटवारी,अंकु अग्रवाल,कलावती अग्रवाल,नव्या अग्रवाल,सुनीता पटवारी,कीर्ति फतेहपुरिया,प्रिया अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल,नैंसी अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur