Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने लोसल कस्बे में रात्रि चौपाल में लिया भाग

सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने लोसल कस्बे में रात्रि चौपाल में लिया भाग

 केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतापूर्वक चार साल पूर्ण होने पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने लोसल कस्बे में रात्रि चौपाल में भाग लिया। चौपाल में जिलाध्यक्ष सिंघानिया ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए आमजन से इनका अधिकाधिक लाभ लेने के लिए कहा। सिंघानिया ने इस दौरान योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। जिला मीडिया प्रमुख सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान सिंघानिया ने कार्यकर्ताओं के साथ प्राचीन कस्बे के प्राचीन मंदिर में दर्शन किये एवं कल्पवृक्ष पर परिंडा भी बांधा। इसी के साथ उन्होंने कस्बे के सबसे बुजुर्ग व्यक्तियों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। सिंघानिया ने कस्बे के विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कस्बे में जरूरत के कार्यों के बारे में कहा कि शेष रहे कार्य भी जल्द ही पूरे करवाने के प्रयास किये जाएंगे और इन्हें पूर्ण करवायेंगे। सिंघानिया ने कहा कि मंदिर में दर्शन करने व कस्बे के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने में बहुत की सुखद अनुभूति प्राप्त हुई है। बुजुर्गों ने भी मोदी सरकार के कार्यों को सराहते हुए संतोष व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur