सीकर जिले के सभी उपखंडों में 14 मई (गुरुवार) को ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई और अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होंगे।
सभी पंचायत समितियों में होंगे शिविर
प्रशासन की ओर से जिले की सभी पंचायत समितियों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में आमजन अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।
पर्यवेक्षण अधिकारियों की नियुक्ति
ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई के लिए पंचायत समिति वार पर्यवेक्षण अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।
अधिकारियों को शिविरों के प्रभावी संचालन और शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य सचिव करेंगे वीसी से मॉनिटरिंग
जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटल जन सेवा शिविरों का पर्यवेक्षण किया जाएगा।
इस दौरान शिविरों की व्यवस्थाओं और शिकायत निस्तारण की समीक्षा होगी।
फतेहपुर में जनसुनवाई करेंगे कलेक्टर
जिला कलेक्टर आशीष मोदी स्वयं पंचायत समिति फतेहपुर में आयोजित अटल जन सेवा शिविर में जनसुनवाई करेंगे।
प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।




