Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : जनगणना-2027 ट्रेनिंग कैंप में चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण

Sikar News : जनगणना-2027 ट्रेनिंग कैंप में चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण

Census 2027 training session for charge officers in Sikar

हाउस लिस्टिंग और डिजिटल स्वगणना पर चार्ज अधिकारियों को गहन प्रशिक्षण
सीकर जिले में कुल 27 चार्ज अधिकारी हैं। ये अब 4500 प्रगणक और 750 सुपरवाइजर की नियुक्ति करेंगे।

प्रशिक्षण में उन्हें निर्देश दिया गया कि जनगणना के दौरान आमजन को डिजिटल स्वगणना के लिए जागरूक करें, ताकि लोग CMMS पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं भर सकें और बार-बार परेशान न हों।


जिला कलक्टर के निर्देश

मुख्य अतिथि एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला कलक्टर मुकुल शर्मा, ने प्रशिक्षण सत्र में कहा:

  • हाउस विजिट के समय समय का विशेष ध्यान रखें
  • जनगणना के दौरान कोई उकसाए या परेशान करे तो संयम बनाए रखें
  • सभी प्रश्नों का उत्तर सटीक दें, अधूरी जानकारी स्वीकार नहीं होगी।
  • तनाव या दबाव मुक्त रहकर काम करें, लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

डिजिटल स्वगणना पर जोर

चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी फॉर्म एंट्री में कोई संदेह हो तो उच्चाधिकारियों से स्पष्ट करें
द्विपक्षीय संवाद से अधिकांश समस्याएं हल हो जाती हैं।


कार्यक्रम संचालन

जिला साक्षरता अधिकारी: डॉ. चंद्रप्रकाश महर्षि – कार्यक्रम का संचालन।

उप जिला जनगणना अधिकारी: डॉ. अनिल शर्मा – ट्रेनिंग प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत।