Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : निदेशालय टीम ने सीकर में मकान सूचीकरण कार्य की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश

Sikar News : निदेशालय टीम ने सीकर में मकान सूचीकरण कार्य की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश

Census Directorate team inspecting house listing work in Sikar

जयपुर जनगणना निदेशालय की टीम ने गुरुवार को सीकर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों का अवलोकन कर जनगणना कार्य की प्रगति जांची।

यह निरीक्षण जयपुर रोड स्थित क्षेत्रों में किया गया, जहां अधिकारियों ने मकानों पर अंकित भवन संख्या और रिकॉर्ड का मिलान किया।

नगर परिषद टीम भी रही मौजूद

इस दौरान पूनम महला, सचिव नगर परिषद सीकर के मार्गदर्शन में नगर परिषद की जनगणना टीम के सदस्य सोमेश कुमार, रमेश सामोता और हरी सिंह शेषमा भी मौजूद रहे।

एचएलबी 341 में हुआ निरीक्षण

हरी सिंह शेषमा ने बताया कि महेश कुमार, सहायक निदेशक, जनगणना निदेशालय जयपुर ने नगर परिषद सीकर के एचएलबी संख्या 341 का निरीक्षण किया।

यहां सुपरवाइजर मुकेश निठारवाल और प्रगणक जितेंद्र द्वारा किए गए कार्य की जांच की गई। अधिकारियों ने मकानों पर लिखे भवन और मकान नंबरों का नजरी नक्शे से मिलान किया।

“एचएलओ एप पर हर जानकारी मकान मुखिया से पूछकर सावधानीपूर्वक भरी जाए।” — महेश कुमार, सहायक निदेशक

प्रगणकों को दिए जरूरी निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों को निर्देश दिए कि एचएलओ एप में वही भवन संख्या दर्ज की जाए जो भौतिक रूप से मकानों पर लिखी हुई है।

साथ ही तेज धूप और लू से बचाव करते हुए कार्य करने की सलाह भी दी गई।

एचएलबी 342 में भी हुआ अवलोकन

रमेश सामोता ने बताया कि नेहा चौधरी और प्रियंका कंवर ने एचएलबी संख्या 342 में सुपरवाइजर मुकेश निठारवाल और प्रगणक राधिका के कार्य का अवलोकन किया।

इस दौरान नेहा चौधरी ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्वयं एचएलओ एप पर एक परिवार की डाटा एंट्री की और सही प्रक्रिया समझाई।

समय पर कार्य पूरा करने का भरोसा

नगर परिषद सीकर के सोमेश कुमार और सुपरवाइजर संख्या 57 मुकेश निठारवाल ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि निदेशालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार जनगणना कार्य तय समय में पूरा कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान प्रगणक योगेश, रविंद्र प्रताप सिंह, विरेंद्र, मामराज सिंह, जितेंद्र और राधिका भी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur