Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

Sikar News : जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

Sikar administration reviewing census work and HLO app progress

सीकर। जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से की गई समीक्षा में सामने आया कि कई प्रगणकों ने अब तक एचएलओ ऐप पर अपना कार्य प्रारम्भ नहीं किया है, जबकि जनगणना का फील्ड कार्य शुरू हुए 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है।

सीएमएमएस पोर्टल समीक्षा में सामने आई लापरवाही

एडीएम रतन कुमार ने बताया कि सीएमएमएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान संबंधित चार्ज क्षेत्र के कुछ प्रगणकों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं पाई गई।

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में देरी से पूरी प्रक्रिया की प्रगति प्रभावित हो रही है।

जनगणना अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

प्रशासन ने संबंधित चार्ज जनगणना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी प्रगणकों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने और एचएलओ ऐप पर नियमित अपडेट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur