Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सीकर कलेक्टर आशीष मोदी ने संभाला पदभार, छात्रों के तनाव पर फोकस

Sikar News : सीकर कलेक्टर आशीष मोदी ने संभाला पदभार, छात्रों के तनाव पर फोकस

Ashish Modi takes charge as new Sikar Collector

एजुकेशन सिटी में छात्रों के तनाव, नशे और ट्रैफिक पर रहेगा फोकस
सीकर जिले को नया कलेक्टर मिल गया है। आशीष मोदी ने शनिवार दोपहर पदभार ग्रहण किया।
उन्हें एडीएम रतन कुमार ने औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा।

खाटूश्यामजी के दर्शन के बाद जॉइनिंग

पदभार ग्रहण करने से पहले कलेक्टर मोदी ने खाटूश्याम मंदिर में दर्शन किए।
यहां मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

सरकार की योजनाओं पर रहेगा फोकस

मीडिया से बातचीत में कलेक्टर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे
उन्होंने कहा, “लोगों की समस्याओं का क्विक और रिस्पॉन्सिव समाधान देना हमारी प्राथमिकता होगी।”

छात्रों के तनाव को लेकर विशेष पहल

सीकर को एजुकेशन सिटी बताते हुए मोदी ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने आते हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चों को इमोशनल स्ट्रेस होता है, जिसे दूर करने के लिए विशेष काम किया जाएगा।

अगर छात्र तनाव मुक्त रहेंगे, तो उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा,”उन्होंने कहा।

खुद के अनुभव से करेंगे मदद

कलेक्टर ने बताया कि वे खुद भी इस दौर से गुजर चुके हैं।
ऐसे में अपने अनुभव और विशेषज्ञों की मदद से छात्रों को बेहतर माहौल देने की योजना बनाई जाएगी

नशा और ट्रैफिक पर भी सख्ती

मोदी ने माना कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और ट्रैफिक समस्या एजुकेशन सिटी में आम है।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए टीम के साथ मिलकर ठोस प्लानिंग और इंप्लीमेंटेशन किया जाएगा।


नए कलेक्टर के इस विजन से सीकर में प्रशासनिक कामकाज और छात्र जीवन दोनों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।