Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर: कलेक्टर ने चंग पर थाप लगाई, आवास पर खेली होली

सीकर: कलेक्टर ने चंग पर थाप लगाई, आवास पर खेली होली

Sikar Collector playing chang during Holi celebration

धुलंडी पर कलेक्टर आवास में रंगों और लोकगीतों की गूंज
सीकर में धुलंडी के अवसर पर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के आवास पर मंगलवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।


चंग पर लगाई थाप, लोकगीतों की प्रस्तुति

कलेक्टर मुकुल शर्मा ने भी होली धमाल का लुत्फ उठाया और चंग पर थाप लगाकर उत्सव में रंग भर दिए। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन की भागदौड़ के बीच ऐसे अवसर आपसी सौहार्द और ऊर्जा का संचार करते हैं।

जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश महर्षि के नेतृत्व में शेखावाटी के चंग पर लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनका सभी ने आनंद लिया।


अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, यूआईटी सचिव जेपी गोड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur