सीकर, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को सांसद अमराराम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सड़क और जलभराव की समस्याओं पर चर्चा
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनएच और एनएचएआई के सड़क विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सीकर-सालासर मार्ग पर सेवद क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए।
सांसद अमराराम और जनप्रतिनिधियों ने
- खुड से लोसल सड़क कार्य पूर्ण करने
- नवलगढ़ पुलिया से पिपराली सर्किल तक सड़क निर्माण
- सीवरेज कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण
को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों पर फोकस
बैठक में लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल, एसके मेडिकल कॉलेज अस्पताल और नीमकाथाना के स्वास्थ्य भवनों के कार्य जल्द पूरे करने के मुद्दे उठे।
साथ ही झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
“सभी विभाग विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें।” सांसद अमराराम
पेयजल और जल जीवन मिशन की समीक्षा
बैठक में जल जीवन मिशन, पाइपलाइन कार्य और पेयजल परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पाइपलाइन डालने के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत करवाई जाए और लंबित जलापूर्ति कार्य जल्द पूरे किए जाएं।
बिजली और विकास कार्यों पर निर्देश
बैठक में बिजली विभाग की एफआरटी टीम की सेवाएं बेहतर करने और अधूरे निर्माण कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा
- खाटू में स्वदेश दर्शन योजना
- फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ पेयजल परियोजना
- कुंभाराम लिफ्ट परियोजना
- रोडवेज बस ठहराव व्यवस्था
जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
जनप्रतिनिधियों ने उठाए स्थानीय मुद्दे
बैठक में विधायक सुभाष मील, गोविंद सिंह डोटासरा, राजेंद्र पारीक, सुरेश मोदी और हाकम अली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
कई अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे





