सीकर, जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सोमवार को श्री कल्याण (एस.के.) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण का दायरा
जिला कलेक्टर ने ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण काउंटर, जांच प्रयोगशाला, आईसीयू, आॅक्सीजन प्लांट, क्वालिटी एंश्योरेंस एवं कायाकल्प सेल, केन्द्रीय प्रयोगशाला, अन्नपूर्णा रसोई और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित सांझी रसोई सहित अस्पताल के 100 बेड वाले नए भवन का निरीक्षण किया।
मरीजों और स्टाफ से संवाद
आशीष मोदी ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के प्रति संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
दिशा-निर्देश और सुधार
- अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।
- सभी आवश्यक उपकरणों को कार्यशील रखने तथा आपातकालीन सेवाओं में बाधा न आने देने का निर्देश।
- सांझी रसोई और अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता और वितरण प्रणाली की समीक्षा।
- मरीजों और उनके परिजनों को रसोई सेवाओं की जानकारी देने हेतु साइन बोर्ड लगाने के निर्देश।
- 100 बेड वाले नवनिर्मित अस्पताल भवन को जल्द ही शुरू करने की तैयारी।
- अस्पताल में खड़ी 108 एम्बुलेंस का निरीक्षण और स्थिति का आकलन।
उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण के दौरान श्री कल्याण अस्पताल की अधीक्षक डॉ. प्रियंका अमन, डॉ. महेन्द्र खींचड़, डॉ. ललीत मौर्य, डॉ. मिथलेश सागर, प्रशासनिक अधिकारी मगन सिंह शेखावत, अधीशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुधीर कुमार, आरएसआरडीसी महिपाल देवन्दा सहित अन्य चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
