Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर जिला कलेक्टर ने श्रीमाधोपुर उपखण्ड कार्यालय का किया निरीक्षण

सीकर जिला कलेक्टर ने श्रीमाधोपुर उपखण्ड कार्यालय का किया निरीक्षण

उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने श्रीमाधोपुर आगमन पर जिला कलक्टर का किया स्वागत

अजीतगढ़, [ विमल इंदौरिया ] सीकर जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय श्रीमाधोपुर का निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में श्रीमाधोपुर में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की प्रशंसा की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मंगवा के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जिला कलेक्टर ने प्रशंसा की। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा सीकर कलक्टर को बताया कि ब्लॉक के सभी विद्यालयों में आधार सीडिंग का कार्य 90% से अधिक हो चुका है जिसके लिए जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बधाई दी। इंदिरा गांधी मोबाइल वितरण योजना अंतर्गत 10 तारीख से मोबाइल वितरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिस के संदर्भ में प्रोग्रामर श्री सुभाष चंद्र द्वारा जो पूर्व तैयारिया की गई उनकी भी कलक्टर महोदय ने प्रसंशा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur