Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर जिले में 320 अपात्रों को भेजे गए नोटिस

सीकर जिले में 320 अपात्रों को भेजे गए नोटिस

सीकर में 87 हजार लोगों ने छोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

सीकर, राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गिवअप अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य भर में 17.63 लाख लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) का लाभ छोड़ दिया है। वहीं सीकर जिले में 87,369 व्यक्तियों ने यह लाभ खुद त्याग कर योजना की पारदर्शिता और पात्रता का सम्मान किया है।

सीकर जिले में 320 अपात्रों को भेजे गए नोटिस

जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि गिवअप अभियान के दौरान सीकर जिले में अब तक 320 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनसे वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर प्रवर्तन अधिकारी और निरीक्षक द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा और अपात्र व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे।

किन्हें नहीं मिलनी चाहिए योजना का लाभ ?

खाद्य सुरक्षा योजना से निष्कासित किए जाने के मापदंड भी स्पष्ट किए गए हैं:

  • परिवार में कोई आयकरदाता हो
  • कोई सदस्य सरकारी, अर्द्धसरकारी या स्वायत्तशासी संस्था में कार्यरत हो
  • वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक हो
  • परिवार में चार पहिया वाहन हो (व्यावसायिक ट्रैक्टर आदि को छोड़कर)

20 लाख से अधिक नए लाभार्थी जोड़े गए

1 नवम्बर 2024 से चले इस अभियान के तहत राज्य स्तर पर 20.80 लाख नए पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ा गया है। सीकर जिले में यह आंकड़ा 2.14 लाख तक पहुंच गया है।

जल्द ही चार पहिया वाहन डेटा से होगी नई जांच

खाद्य विभाग, परिवहन विभाग से जल्द ही चार पहिया वाहनों के मालिकों की सूची प्राप्त करेगा, जिससे और अधिक अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर नोटिस और वसूली की कार्रवाई की जा सकेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur