Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सोलर सिटी के रुप में सीकर जिले का प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में चयन

सोलर सिटी के रुप में सीकर जिले का प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में चयन

सीकर मे प्रथम चरण में एक हजार घरों में लगेंगे सोलर रूफटॉप

सीकर, सोलर सिटी के रुप में अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से सीकर का चयन प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना में किया गया है। सीकर में प्रथम चरण में एक हजार घरों में सोलर रूफटॉप लगेंगे। प्रथम सोलर रूफटॉप शहर के पावर हाउस मीनाक्षी सिनेमा के पास सोमवार को लगाया गया। कैम्प में कनिष्ठ अभियन्ता नारायण शर्मा, जेईएन अनुभव, मुकेश एआरओ ,बिनीता उपस्थित रहें। इस दौरान सीकर संभाग व्यापार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम पारीक व नया शहर घन्टाघर के व्यापारी प्रकाश सोनी ने भी योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया ।