Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर जिला वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न

,

सीकर जिला वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न

ईश्वर सिंह अध्यक्ष, हुलास तिवाड़ी सचिव व शर्मा बने कोषाध्यक्ष

सीकर, सीकर जिला वालीबॉल संघ के चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध सम्पन्न हुए।चुनाव अधिकारी गोविंद लाल शर्मा ने बताया कि वालीबॉल संघ के पर्यवेक्षक राजेन्द्र चौधरी एवं जिला ओलम्पिक संघ के प्रतिनिधि और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश मिश्रा की देखरेख और मार्गदर्शन में हुए। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। आगामी 4 वर्षों के लिए गठित जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह, सचिव पद पर हुलास तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष मदनलाल शर्मा को चुना गया। इस मौके पर सीकर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के कनिष्ठ सहायक भगवान सहाय, हनुमान सिंह महला, राजेन्द्र पारीक, हरिशकर बगड़िया, परशुराम, पोखरमल गुर्जर, सूरज चनेजा, चंदगीराम, सीताराम ओला, मदन सिंह शेशमा, राजेन्द्र गुर्जर, महेश भामू, बीरबल महला सहित जिला संघ से सम्बद्धता प्राप्त क्लब और ईकाइयों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur