Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सीकर में बिना दहेज शादी: शगुन में लिया सिर्फ 1 रुपया

Sikar News : सीकर में बिना दहेज शादी: शगुन में लिया सिर्फ 1 रुपया

Sikar dowry free wedding one rupee shagun social initiative

सीकर जिले के सिंहासन गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दहेज प्रथा के खिलाफ पहल करते हुए वर पक्ष ने केवल 1 रुपये का शगुन लेकर विवाह संपन्न किया।

सामाजिक सरोकार के साथ लिया फैसला

ग्राम सिंहासन के मूल निवासी और राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने अपने पुत्र अनुज शर्मा का विवाह नागौर जिले के निमोद गांव निवासी प्रीति के साथ किया।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है और इसे खत्म किया जाना चाहिए।

सिर्फ 1 रुपये में हुआ शगुन

विवाह समारोह में वर पक्ष ने वधु पक्ष से केवल एक रुपये का शगुन लिया और बिना दहेज के शादी संपन्न की।

यह कदम समाज में एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

समाज में हो रही सराहना

इस फैसले की हर स्तर पर सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह के कदम से दहेज जैसी कुप्रथा को खत्म करने में मदद मिलेगी।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

विवाह समारोह में रघुनाथजी मंदिर, लक्ष्मणगढ़ के महंत, डॉ. कैलाश पाटोदा, वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश ऋषिका सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur