Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सीकर में ‘ईट राइट मिलेट्स मेला’: मिलेट्स अपनाने का संदेश

,

Sikar News : सीकर में ‘ईट राइट मिलेट्स मेला’: मिलेट्स अपनाने का संदेश

Participants promoting millets at Urban Haat Sikar fair

मिलेट्स अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं – वॉकथॉन से दिया संदेश
सीकर में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से अरबन हाट बाजार में ईट राइट मिलेट्स मेला आयोजित किया गया।

मेले में मिलेट्स को दैनिक आहार में शामिल करने और फास्ट फूड से दूरी बनाने का संदेश दिया गया।


मुख्य अतिथि ने गिनाए मिलेट्स के फायदे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि मिलेट्स का नियमित सेवन बीपी, शुगर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है।

उन्होंने बताया कि मिलेट्स में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन बी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।


अतिथियों ने किया पोस्टर विमोचन

मेले की अध्यक्षता दांतारामगढ़ के भाजपा नेता गजानंद कुमावत ने की।

विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा और जिला समन्वयक राकेश लाटा शामिल रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने मिलेट्स पोस्टर का विमोचन किया तथा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर बाजरे और रागी के उत्पादों की जानकारी ली।


जिला कलेक्टर ने दिखाई वॉकथॉन को हरी झंडी

इससे पूर्व मुकुल शर्मा ने श्री कल्याण स्कूल के खेल मैदान से वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वॉकथॉन बजरंग कांटा, डिपो तिराहा होते हुए अरबन हाट बाजार पहुंची।

छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे:

  • “मिलेट्स अपनाएंगे, पिज्जा-बर्गर नहीं खाएंगे”
  • “कदम बढ़ाएं, सेहत बनाए”
  • “मोटा अनाज अपनाओ, खुद को बलवान बनाओ”

चिकित्सा विभाग की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया और एडीशनल सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मेले में शहर के खाद्य व्यापारियों तथा सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।