सीकर, जिला रोजगार कार्यालय, सीकर में शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा एवं कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, सीकर एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
पलसाना व पाटन के अभ्यर्थियों की भर्ती
सहायक निदेशक राकेश खर्रा ने बताया कि भर्ती कार्यक्रम 6 फरवरी 2026 तक चलेगा। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होंगे।
4 फरवरी 2026 को
तहसील पलसाना एवं पाटन के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पहले दिन 35 अभ्यर्थियों का चयन
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी 2026 को आयोजित भर्ती शिविर में
-
तहसील श्रीमाधोपुर एवं अजीतगढ़ के
-
125 अभ्यर्थियों ने भाग लिया
-
शारीरिक मापदंड के आधार पर
-
35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया
चयन प्रक्रिया नीमच से आए भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह सिनसिनवार एवं सहायक भर्ती अधिकारी संतोष जाट द्वारा संपन्न करवाई गई।
आगामी भर्ती कार्यक्रम
भर्ती शिविर निम्नानुसार आयोजित होंगे
-
4 फरवरी 2026 – पलसाना एवं पाटन
-
5 फरवरी 2026 – लक्ष्मणगढ़ एवं नेछवा
-
6 फरवरी 2026 – सीकर एवं समस्त राजस्थान
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को शिविर में भाग ले सकते हैं।
भर्ती स्थल पर ही पंजीकरण
भर्ती प्रक्रिया के दौरान
-
महिपाल सिंह (भर्ती अधिकारी)
-
निनाराम (सहायक भर्ती अधिकारी)
द्वारा मौके पर ही पंजीकरण एवं चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।
पात्रता एवं मापदंड
भर्ती हेतु निर्धारित मापदंड
-
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण
-
लंबाई: 170 सेमी
-
वजन: 55 किलोग्राम
-
सीना: 80–85 सेमी
-
आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष
-
अन्य: शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य
65 वर्ष तक मिलेगा रोजगार
चयनित अभ्यर्थियों को एसआईएस रीजनल ट्रेनिंग अकादमी, नीमच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों को—
-
65 वर्ष की आयु तक स्थायी रोजगार
-
भारत सरकार के ऐतिहासिक स्मारकों
-
औद्योगिक संस्थानों, मल्टीनेशनल कंपनियों
-
लाल किला, अयोध्या राम मंदिर, ताजमहल, जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर
नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
