Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, हिट वेव तैयारी के निर्देश

Sikar News : स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, हिट वेव तैयारी के निर्देश

Sikar municipal council action on dirty vacant plot issue

सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने की।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, फ्लैगशिप कार्यक्रमों और चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

181 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को 181 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

इसके साथ ही लाडो योजना के तहत लंबित किश्तों का भुगतान जल्द करने और अधूरे दस्तावेज वाले लाभार्थियों से कागजात मंगवाकर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए गए।

हिट वेव से बचाव के लिए विशेष तैयारी

बैठक में बढ़ती गर्मी और हिट वेव को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में हिट वेव मरीजों के लिए रिजर्व बेड, कूलर, एसी, ठंडे पानी और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

“दवा वितरण कार्य धूप में नहीं होना चाहिए और अस्पतालों में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।” — आशीष मोदी, जिला कलेक्टर

अस्पतालों में इलेक्ट्रिसिटी ऑडिट के निर्देश

जिला कलेक्टर ने सभी चिकित्सा संस्थानों में इलेक्ट्रिसिटी ऑडिट करवाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों की बिजली फिटिंग की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर विद्युत लोड भी बढ़वाया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

एनसीडी स्क्रीनिंग में जिला पांचवें स्थान पर

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि एनसीडी स्क्रीनिंग में सीकर जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है।

उन्होंने अधिकारियों को इस रैंकिंग को बनाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही डायरिया और उल्टी-दस्त की रोकथाम के लिए पानी के सैंपल जांच हेतु भेजने के निर्देश भी दिए गए।

टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रतनलाल ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुए कार्यों की ब्लॉकवार समीक्षा की।

उन्होंने संभावित टीबी मरीजों की ज्यादा से ज्यादा स्क्रीनिंग, एक्स-रे और निक्षय पोषण योजना के लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

टीकाकरण और स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने एएनसी पंजीकरण, प्रसव, टीकाकरण और एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कम उपलब्धि वाले ब्लॉकों को लक्ष्य के अनुसार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया, डॉ. हर्षल चौधरी, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. निर्मल सिंह सहित सभी बीसीएमओ और सीएचसी प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur