सीकर नगर परिषद ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए खाली प्लॉटों में फैल रही गंदगी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि 21 मई 2026 को एक खाली प्लॉट में कचरा और गंदा पानी जमा पाए जाने पर संबंधित पक्षकार को नोटिस जारी किया गया था।
पेनल्टी जमा कर दिया आश्वासन
नगर परिषद की कार्रवाई के बाद 22 मई को संबंधित पक्षकार ने परिषद कार्यालय पहुंचकर निर्धारित पेनल्टी राशि जमा करवा दी।
साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होने देने का भरोसा भी दिया गया।
“खाली प्लॉटों में गंदगी और गंदे पानी के जमाव को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।” — शशिकांत शर्मा, वरिष्ठ आयुक्त
पड़ोसियों पर लगाया गंदगी फैलाने का आरोप
संबंधित पक्षकार ने नगर परिषद को बताया कि आसपास के कुछ पड़ोसी प्लॉट में घरेलू कचरा और नालियों का गंदा पानी छोड़ रहे थे।
उन्होंने कहा कि पड़ोसियों को इस संबंध में समझाइश दे दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी समस्या उत्पन्न न हो।
एक माह में बनेगी चारदीवारी
पक्षकार ने नगर परिषद को यह भी आश्वासन दिया कि खाली प्लॉट के चारों ओर चारदीवारी निर्माण का कार्य आगामी एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।
इससे भविष्य में वहां कचरा डालने और गंदगी फैलाने की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
नगर परिषद ने आमजन से की अपील
नगर परिषद सीकर ने लोगों से अपील की है कि खाली प्लॉटों, सार्वजनिक स्थानों और नालियों में कचरा न डालें।
प्रशासन ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में आमजन से सहयोग की भी अपील की है।





