Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : दिल दहला देने वाली घटना, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

,

Sikar News : दिल दहला देने वाली घटना, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

Police investigation at couple suicide case in Fatehpur Sikar Rajasthan

सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र के कांगगा बड़ा गांव में शनिवार को एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


दो मासूम बच्चों के सिर से उठा साया

घटना के समय दंपति के दोनों मासूम बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब वे लौटें तो उन्हें अपने माता-पिता के इस दुखद अंत की खबर मिली।

मृतकों की पहचान:

  • संजू कंवर (37 वर्ष)
  • राजवीर सिंह (37 वर्ष)

दोनों की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं — 12 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा


कमरे में फंदे पर लटके मिले शव

परिजनों ने जब घर के कमरे में पति-पत्नी के शव फंदे से लटके हुए देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाधिकारी, डीएसपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


गृह क्लेश की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

दोनों शवों को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रविवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।


मेहनत कर चलाता था परिवार

मृतक राजवीर सिंह खेती के साथ-साथ इलेक्ट्रिशियन का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur