Shekhawati Live

सीकर में फरवरी की जन सुनवाई व अटल जन सेवा शिविर स्थगित

विशेष गहन पुनरीक्षण में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के कारण निर्णय

 
Public hearing and Atal Jan Seva Shivir postponed in Sikar district

सीकर जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के चलते फरवरी माह की कुछ महत्वपूर्ण जनसुनवाई गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।

संयुक्त शासन सचिव हर्ष सावनसुखा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 14 फरवरी 2026 तक प्रगति पर है।

 फरवरी की ये जन सुनवाई रहेंगी स्थगित

अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनावी कार्यों में व्यस्तता को देखते हुए—

  • 5 फरवरी 2026 (प्रथम गुरुवार)
     ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई

  • 12 फरवरी 2026 (द्वितीय गुरुवार)
     ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाला अटल जन सेवा शिविर

को स्थगित किया गया है।

 जिला स्तरीय जन सुनवाई रहेगी यथावत

संयुक्त शासन सचिव ने स्पष्ट किया कि

  • 19 फरवरी 2026 (तृतीय गुरुवार)
     जिला स्तरीय जन सुनवाई

का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेगा।

आमजन के लिए जरूरी सूचना

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्थगित कार्यक्रमों की तिथियों को लेकर भ्रमित न हों और जिला स्तरीय जन सुनवाई में अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं।