कालाबाजारी और धांधली की शिकायतों पर सागर गैस एजेंसी की सघन जांच
सीकर जिले के खंडेला में सागर गैस एजेंसी पर सोमवार को प्रवर्तन दल द्वारा सघन जांच की गई।
यह कार्रवाई खाद्य विभाग जयपुर और जिला कलेक्टर सीकर के निर्देशानुसार की गई।
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
जिला रसद अधिकारी विजेन्द्र पाल ने बताया कि एजेंसी के खिलाफ कालाबाजारी और धांधली की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें डोर-स्टेप डिलीवरी नहीं दी जा रही और एजेंसी पर बुलाया जा रहा है।
जांच में सामने आई अनियमितताएं
निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए।
जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिन पर अब आगे कार्रवाई की जाएगी।
ओटीपी से ही होगी गैस डिलीवरी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल OTP के माध्यम से ही की जाएगी।
बिना ओटीपी या बुकिंग के आपूर्ति करने पर एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
CCTV और निरीक्षण के सख्त निर्देश
सभी गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों को 24 घंटे CCTV चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पाइपलाइन गैस को बढ़ावा
प्रशासन ने पाइपलाइन गैस कनेक्शन को बढ़ावा देने की बात कही है।
यह एलपीजी की तुलना में सस्ता और सुविधाजनक बताया गया है।
कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन जारी
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कस्टमर केयर नंबर 181, 112 और 14435 जारी किए गए हैं।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
गैस की कोई कमी नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक स्टॉक न करें और अफवाहों से बचें।
