सीकर जिले में प्रशासन आमजन के द्वार अभियान के तहत 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को विभिन्न तहसीलों में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने दी जानकारी
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
इन गिरदावर सर्किल पर लगेंगे शिविर
6 फरवरी को निम्न गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होंगे
-
रामगढ़ शेखावाटी तहसील: रामगढ़
-
लक्ष्मणगढ़ तहसील: पाटोदा
-
सीकर तहसील: दादिया, हर्ष
-
दांतारामगढ़ तहसील: डूकिया
-
खण्डेला तहसील: बासडी
-
श्रीमाधोपुर तहसील: झाडली
-
नीमकाथाना तहसील: भूदोली
ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
इन शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, नामांतरण, भूमि से जुड़े मामलों सहित अन्य विभागीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
